जालंधर| वेनेजुएला पर किए गए अमेरिका के हमले के खिलाफ भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। वामनेताओं ने इसे पेट्रोलियम भंडारों पर कब्जे की अमरीका की साजिश करार दिया। रविवार को पार्टी के जनरल सेक्रेटरी मंगत राम पासला और पंजाब सचिव परगट सिंह जामाराय समेत कार्यकर्ताओं ने देशभगत यादगार हॉल से संविधान चौक तक रोष-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति की तुरंत रिहाई और अमेरिकी सेना की उस देश से वापसी की मांग की। कामरेड पासला ने कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति पर ड्रग तस्करी का झूठा आरोप लगाकर हमला किया है। असल में यह हमला वहां के विशाल तेल भंडारों और प्राकृतिक संसाधनों को हड़पने की साजिश है। प्रदर्शन में कुलवंत सिंह संधू, डॉ. सतनाम सिंह अजनाला, रघबीर सिंह बेनीपाल, मोहन सिंह धमाणा, गुरदर्शन बीका और बलदेव सिंह नूरपुरी, सतनाम चाना, डॉ. तेजिंदर विरली और देव राज नैयर शामिल हुए।


