69वें नेशनल स्कूल गेम्स : जूडो के लिए अंडर-14 कैटेगरी में लड़के और लड़कियों की टीम रवाना

भास्कर न्यूज | जालंधर 69वें नेशनल स्कूल गेम्स जूडो अंडर-14 लड़के और लड़कियां की चैंपियनशिप जो 6 से 11 जनवरी तक लुधियाना में आयोजित होगी। डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स सुनील कुमार की अगुआई में प्री-कोचिंग कैंप का आयोजन 23 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रिंसिपल योगेश कुमार की देखरेख में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड जालंधर में किया गया। जिसमें खिलाड़ियों को सुबह-शाम प्रेक्टिस करवाई गई। रविवार को कैंप के आखिरी दिन जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. गुरिंदरजीत कौर, उप-जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी, प्रिंसिपल योगेश कुमार ने खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए उन्हें बेहतर खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के खाने और रहने की बेहतर व्यवस्था की गई। कैंप में स्टेट अवार्डी सुरिंदर कुमार लेक्चरर इन फिजिकल एजुकेशन, सुलिंदर सिंह डीपीई कोच ने कैंप के दौरान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। खिलाड़ियों के साथ कोच और मैनेजर के रूप में आशा रानी, ​​पवन और लक्ष्य होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *