जालंधर| थाना नंबर 5 के अंतर्गत आते संत नगर इलाके में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले और हाल निवासी संत नगर के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी काम पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपनी स्तर पर सगे-संबंधियों और बेटी की सहेलियों के पास काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि कोई अज्ञात युवक उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ।


