बस्ती पीरदाद में हेरोइन के साथ पकड़ा

जालंधर | थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गौरव अरोड़ा उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई युवराज सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ बस्ती पीर दाद इलाके में रूटीन गश्त पर थे। इसी दौरान गली से बाहर आ रहे एक युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम गौरव अरोड़ा उर्फ हैप्पी बताया। तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से 5.60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *