साकेत के छात्र राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड में होंगे शामिल

विदिशा| नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए आयोजित राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड में साकेत एमजीएमसीसे स्कूल के छात्र दर्श नेमा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राज्य स्तरीय चयन इंदौर में आयोजित प्रदर्शनी में 270 विद्यार्थियों के विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए गए। दर्श ने अपना अभिनव मॉडल फ्लोर ड्रायर तैयार किया, जो फर्श को एक साथ पोंछने और सुखाने का कार्य करता है, जिससे समय और श्रम की बचत होती है। स्कूल प्राचार्य और शिक्षकों ने राष्ट्रीय स्तर पर सफलता के लिए उसे शुभकामनाएं दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *