250 को मिला इलाज, आंख-दांत की जांच की

विदिशा| तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय में ज्ञानोदय पाठशाला के आठ दिवसीय बाल संस्कार शिविर के समापन पर विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। आयोजन श्री तारण तरण दिव्यघोष के तत्वाधान में हुआ। शिविर में नेत्र निकेतन से डॉ. रूपाली जैन ने आंखों की जांच की। डॉ. अभिषेक जैन ने दंत रोग परीक्षण किया। डॉ. शुभम जैन ने बीपी, शुगर समेत अन्य बीमारियों की जांच की। सभी मरीजों को उचित परामर्श दिया गया। शिविर में कुल 250 मरीजों का मुफ्त इलाज हुआ। आयोजन में तारण तरण दिव्यघोष और सकल तारण समाज का विशेष सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *