हिंदू सम्मेलन में एकजुट होने का लिया संकल्प

अहमदपुर|कस्बे में विशाल हिंदू सम्मेलन की शुरुआत कलश यात्रा और भगवा यात्रा से हुई। प्रवेश द्वार पर अतिथियों ने हवन कुंड में आहुति दी। कार्यक्रम में विराट कवि महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और चित्रकला प्रदर्शनी हुई। प्रदर्शनी में भारत माता, छत्रपति शिवाजी महाराज, भगतसिंह और स्वामी विवेकानंद के चित्र रखे गए। प्रमुख अतिथि सरस्वती गिरी महाराज, वरिष्ठ भंवरलाल शर्मा और नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व कर रहीं सुशीला ठाकुर मौजूद रहीं। विदिशा विभाग के प्रचारक ने पंच परिवर्तन पर प्रबोधन दिया। उन्होंने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और कुटुंब व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही। मुख्य वक्ता सौरभ सिंह ने समाज की सांस्कृतिक शक्ति पर प्रकाश डाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *