विदिशा| रविवार को शहर में दो स्थानों पर हिंदू सम्मेलन हुए। एक सुदर्शन बस्ती के श्री रामलीला प्रांगण में, दूसरा नर्मदा बस्ती के बंगला घाट पर रखा गया। विद्वानों ने हिंदुओं को एकजुट रहने का संदेश दिया। सुदर्शन बस्ती में आदिवासी और वाल्मीकि समाज के लोगों का मंच पर स्वागत किया गया। मंच पर राजू आदिवासी, कला वाल्मीकि, संत रविदास मंदिर के पुजारी महाराज खिलान दास मौजूद रहे। बंगला घाट पर हुए सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रांत सेवा प्रमुख सुरेंद्र सोलंकी ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लगातार समाज को जोड़ने का प्रयास कर रहा है। मंच पर तिगरा वाले महाराज 1008 वीरेंद्र दास जी महाराज उपस्थित रहे।


