धुर्वा डैम को पर्यटन स्थल बनाएं, इसकी कार्ययोजना बनाएं अधिकारी: सीएम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि धुर्वा डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करें। इसके लिए जल्दी ठोस कार्ययोजना तैयार करे। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही रांची शहर के पर्यटन नक्शे का यह प्रमुख आकर्षण होगा। नए साल पर धुर्वा डैम और अन्य पिकनिक स्पॉट का निरीक्षण करने गए मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए। उन्होंने वहां की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटन विकास की संभावनाओं का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने चाय की चुस्की के साथ रांची की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद लिया। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों एवं नागरिकों से उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुझाव लिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार जनसहभागिता के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देगी। मुख्यमंत्री ने कहा धुर्वा डैम न केवल रांची का महत्वपूर्ण जल स्रोत है, बल्कि यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं भी हैं। सरकार इन संभावनाओं को चरणबद्ध तरीके से विकसित करेगी। सोरेन ने धुर्वा स्थित ज्यूडिशियल अकादमी झारखंड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान की अधोसंरचना एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *