भास्कर संवाददाता | सलामतपुर राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में माता सावित्रीबाई फुले जयंती पखवाड़ा मनाया गया। कार्यक्रम पंचशील बुद्ध विहार, बेरखेड़ी चौराहा पर हुआ। यहां तथागत गौतम बुद्ध, बोधिसत्व बाबासाहेब अंबेडकर और माता सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरबीएम कोषाध्यक्ष वृंदावन लाल अहिरवार ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के पूर्व आईटी सेल प्रभारी मुकेश बौद्ध ने बताया कि 1 जनवरी को 208वां शौर्य दिवस भीमा कोरेगांव की क्रांति के रूप में मनाया गया। 3 जनवरी को माता सावित्रीबाई फुले की जयंती और 4 जनवरी को संत चोखा मेला जी की संयुक्त जयंती के अंतर्गत विचार संगोष्ठी आयोजित की गई।


