रायसेन | जिले में बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक ने नर्सरी से लेकर कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। आदेश के अनुसार शासकीय व अशासकीय सभी स्कूलों में यह अवकाश प्रभावी रहेगा।


