भास्कर संवाददाता| सिद्दीकगंज प्राचीन बगवाई माता मंदिर में श्रीराम कथा और हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। पंडित श्रीहरि माधव महाराज ने श्रीराम कथा सुनाई।कथा वाचक माधवजी महाराज ने श्रीरामजी के संपूर्ण जीवन की कथा का वर्णन किया। बालक-बालिकाओं ने श्रीराम और शबरी के झूठे बेर की कथा का नाटक प्रस्तुत किया, जिसने पूरे पंडाल को भक्ति में लीन कर दिया। विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। गौ माता की पूजा कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में संघ के अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वयंसेवक संघ ने सभी हिंदुओं को आपस में मिलजुल कर और एकजुट होकर रहने का संदेश दिया। किसी प्रकार का जात-पात या भेदभाव नहीं होना चाहिए। हमारी एक ही जाति है, वह है हिंदू। तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धर्मचंद सोनी, महेंद्र सिंह ठाकुर जनपद सदस्य, श्रीराम राठौर, अमर सिंह चौहान, जुगल किशोर राठौर, लाखन सिंह ठाकुर, मानसिंह ठाकुर इलाही, कुलदीप ठाकुर, महेंद्र सिंह काजले, मुक्तेश तापड़िया आदि मौजूद रहे।


