खाईखेड़ा||ग्राम खाईखेड़ा मंडल में आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर खेड़ापति माता मंदिर परिसर में एक बैठक हुई। बैठक में 11 जनवरी को हिंदू सम्मेलन आयोजित करने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कुबेर सिंह दांगी, हथियाखेड़ा को सम्मेलन का संयोजक नियुक्त किया गया। हमीर सिंह दांगी, हथियाखेड़ा और भुवनेश्वर प्रसाद शर्मा को सहसंयोजक बनाया गया। बैठक में मंडल सहित आसपास के सभी गांवों से हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संघ के खंड संघचालक अर्जुन धनगर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।


