अकोदिया|अकोदिया में महर्षि वाल्मीकि हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समाज इसे बड़े उत्साह से आयोजित कर रहा है। इस बार सम्मेलन संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हो रहा है। आयोजन में पांच प्रमुख परिवर्तन को ध्यान में रखा जाएगा। अकोदिया के सभी हिंदू परिवार इसमें भाग लेंगे।महामंडलेश्वर श्याम दास महाराज ने लोगों से इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने की अपील की। कार्यालय शुभारंभ पर सामूहिक रूप से भारत माता की आरती की गई। महाराज ने हर हिंदू परिवार से सम्मेलन में आने का आह्वान किया। कार्यालय से श्री गणेश मंदिर, मां संकट हरणी माता, श्री खेड़ापति हनुमान, पशुपतिनाथ महादेव और मां अन्नपूर्णा के दरबार में कलश और पीले चावल अर्पित कर निमंत्रण दिया गया।


