रोमांचक मुकाबले में बिल्डप सीहोर और इंदौर की टीम का मैच 1-1 गोल से ड्रा

भास्कर संवाददाता | सीहोर शहर के चर्च मैदान पर मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के सहयोग से खेली जा रही एमपीपीएल फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को बिल्डप सीहोर और नेशनल फुटबाल क्लब इंदौर की टीम के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। इसमें दोनों ही टीम 1-1 गोल से बराबरी पर रहीं। ड्रा होने के बाद भी सीहोर टीम प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गई। अब 11 जनवरी को प्रतियोगिता का सेमीफाइनल बिल्डप सीहोर और बालाघाट के बीच खेला जाएगा। मैच के बाद एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने यहां पर मैच के पर्यवेक्षक और रेफरी आदि का स्वागत किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रविवार को बिल्डप सीहोर और इंदौर के बीच रोमांचक मैच खेला गया था। इस मैच में सीहोर की ओर से अनिकेत कुमार ने एक गोल किया। वहीं इंदौर की ओर से अयान ने एक गोल किया। इसके अलावा जूनियर अभ्यास मैच भी शाम को खेले गए थे। खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन: एमपीपीएल प्रतियोगिता के मुकाबले में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मैच के कमिश्नर चंद्रा मलिक जबलपुर, अनिल तंवर, अम्बूज गुप्ता, रशीद खान, रोहित थापा, दीपक ठाकुर के अलावा जिला फुटबाल एसोसिएशन के अरुण राठौर, कमलेश अग्रवाल, आनंद उपाध्याय, मनोज दीक्षित मामा, दीपक गुरुवानी, कपिल दुबे, विपिन पवार आदि शामिल थे। एमजी क्लब 2-1 से जीता इसमें पहला मैच सीहोर बाइज-सीहोर रेड के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सीहोर बाइज की तरफ से युवराज ने एकमात्र गोल कर अपनी टीम को 1-0 से जिताया। इसके अलावा एक अन्य मुकाबला एमजी क्लब फुटबाल टीम और सीहोर ग्रीन के बीच खेला गया था। यह मुकाबला एमजी क्लब ने 2-1 से जीता। इस मैच में एमजी क्लब फुटबाल टीम के अदानन ने दो गोल किए थे। वहीं ग्रीन टीम की ओर से विशाल ने एक गोल किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *