पंचायत भवन के पास चोक नालियों से सड़क पर बह रहा गंदा पानी

अहमदपुर | ग्राम पंचायत अहमदपुर में विकास के दावों की सच्चाई सामने आ रही है। ग्राम पंचायत भवन के मुख्य मार्ग और आसपास की गलियों में नालियां पूरी तरह चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत भवन के आसपास लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण कीचड़ और गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल गया है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। रुके हुए गंदे पानी के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नालियों की नियमित सफाई नहीं की जा रही है, जिससे समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई कर जलभराव से राहत दिलाई जाए, ताकि संक्रमण और बीमारियों से बचाव हो सके। – बलराम शर्मा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *