बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, हिंदू संस्कृति की रक्षा करेंगे : राय

भास्कर संवाददाता | सीहोर ब्रह्मपुरी कॉलोनी सहित ग्यारह कॉलोनियों के हजारों नागरिकों के लिए सकल हिंदू समाज ने रविवार को दागी मैरिज गार्डन में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया। बढ़िया खेड़ी स्थित मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा और विराट हिंदू सम्मेलन में विधायक सुदेश राय, समाज सेविका अरुणा राय, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर, नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रमुख जगदीश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति सम्मिलित रही। विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान विधायक सुदेश राय ने कहा कि बटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। शास्त्रों का अध्ययन करेंगे। शस्त्र चलाना भी सीखेंगे। आत्मबल को मजबूत करेंगे। धर्मध्वज को झुकने नहीं देंगे। संतों का अपमान सहन नहीं करेंगे। हिंदू सनातन धर्म, संस्कृति, परंपराओं और देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। ऐसा हमें संकल्प लेना है। यहां से होकर निकाली कलश यात्रा: बजरंग अखाड़ा नदी चौराहा से सुबह कलश यात्रा प्रारंभ की गई। कलश यात्रा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होकर वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। विराट हिंदू सम्मेलन के समापन के बाद भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। हिंदू सम्मेलन में ब्रह्मपुरी, बढ़ियाखेड़ी, पटेल कॉलोनी, पार्टी, अंजनी धाम, कोलीपुरा ब्रह्मपुरी, देवनगर, इन्द्रानगर, डीडी स्टेट, गुलाब विहार, ऑफिसर कॉलोनी के नागरिक उपस्थित रहे। सनातन धर्म की आत्मा हैं साधु-संत: उन्होंने कहा कि जगद्गुरु महामंडलेश्वर बेताधेश्वर साधु संत महात्मा सनातन धर्म की आत्मा हैं। हमारे मठ मंदिर शिवालय हमारे लिए शक्ति के पुंज हैं। यहीं से हमें शक्ति मिलती है। मठ मंदिरों की रक्षा और सुरक्षा भी हमें करनी है। विराट हिंदू सम्मेलन को राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सहित अन्य साधु संतों ने भी संबोधित किया। उन्होंने हिंदू एकता और समरसता का संकल्प दिलाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *