नाराज महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

भास्कर न्यूज | गुमला रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगी डांड निवासी 40 वर्षीय फूलमईत देवी ने शुक्रवार को देर रात दीमक मारने वाला कीटनाशक का पाउडर का सेवन कर लिया। रात 10 उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह लाया गया। जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक परिवार के सभी सदस्य धान मिसने गांव के पास स्थित खलिहान गए थे। महिला भी अपने पति के साथ धान मिस रही थी। तभी किसी बात को लेकर पति से उसका विवाद हो गया। इसके बाद पति ने उसे जमकर डांट लगाई। इसके बाद महिला गुस्से से घर आने लगी। वही खलिहान में ही उसे एक दीमक मारने वाला पाउडर का पैकेट मिला। जिसे वह अपने साथ लेकर घर चली आई और घर आकर उसे खा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *