गोरखपुर में सीजन की सबसे ठंडी रात:न्यूनतम तापमान 5.4°C पर पहुंचा, अगले दो दिन ऐसे ही रहेगा मौसम

गोरखपुर में ठंड ने दस्तक देते हुए अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात साबित हुई, जब न्यूनतम तापमान 5.4°C तक गिर गया। यह सामान्य से 5°C कम है। ठंडी हवाओं और गिरते पारे ने शहरवासियों को कंपकंपा दिया है। हालांकि, अभी दिन में धूप निकलने से ठंड से काफी हद तक राहत है। लेकिन आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ने के साथ धूप निकलना भी बंद हो जाएगी। जिसके बाद शीतलहर का कहर देखने को मिलेगा। दिन में भी महसूस हुई ठंड का असर
शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान भी गिरावट के साथ दर्ज किया गया। हल्की धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं ने पूरे दिन ठिठुरन बनाए रखी। वातावरण में नमी के चलते ठंड और अधिक महसूस हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक ठंड का यही असर बना रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने 18 दिसंबर तक इसी तरह के ठंडे मौसम की संभावना जताई है। इसके बाद दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, ठंडी हवाओं के चलते तापमान में तेजी से बदलाव जारी रहेगा। शहरवासियों के लिए चेतावनी
मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। गर्म कपड़े पहनने और हीटर या अलाव का उपयोग करने की सलाह दी गई है। बच्चों और बुजुर्गों को खासतौर पर ठंड से बचाने के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *