पाटन| पाटन के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सतहे के बच्चों ने एमडीएम में अंडा नहीं िमलने का आरोप लगाया। प्रिंसिपल ने बताया कि ठंड के दिनों में अंडे का मूल्य बढ़ जाता है। विभाग हमलोग को 6 रुपए प्रति अंडे की राशि देती है और अभी आठ रुपए प्रति अंडे बाजार में मिल रहे हैं। वहीं इस संबंध में बीईईओ हरिप्रसाद ठाकुर से बात करने पर बताया कि विद्यालय में बच्चों को अंडा नहीं दिया जा रहा है इसकी सूचना मुझे नहीं है।


