तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर की जाए सख्त कार्रवाई

भास्कर संवाददाता | बड़वानी ग्राम बोरलाय में धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। इसके विरोध में जिला मुस्लिम कमेटी ने रविवार को एसपी जगदीश डावर को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। जमात के सदर फखरुद्दीन, जिला मुस्लिम कमेटी सदर इदरीश खान, सचिव आरीफ शेख, अब्दुल रहीम तिगाले व शोएब शेख ने एसपी डावर व एसडीओपी दिनेश सिंह चौहान व अंजड़ टीआई आरआर चौहान को घटना की विस्तृत जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के मांग की। शनिवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने मजार शरीफ को क्षति पहुंचाई। अलम को तोड़कर वहां बने हुए तकिए को भी नुकसान पहुंचाया। टीआई चौहान ने बताया शिकायत मिलने पर घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द उनकी गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *