तीन लाख से अधिक लोगों के नाम में मिली गलती

भास्कर संवाददाता | बड़वानी जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में 23 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था। प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में दावे-आपत्ति प्राप्त करने का काम 22 जनवरी तक चलेगा। जिले में करीब 3 लाख 57 हजार 91 से अधिक लोगों नाम में गलती मिली है। जिसमें से अब तक 51 हजार 278 का निराकरण किया गया है। वहीं 3 हजार 487 लोगों ने फार्म 6 देकर नाम जोड़ने का आवेदन किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोहन कनास ने बताया एसआईआर कार्यक्रम के बाद आयोग द्वारा लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज जारी की गई। मतदाता से संबंधित जानकारी में कोई त्रुटी (जैसे मात्रा परिवर्तन, सरनेम) तथा नो मैपिंग मतदाताओं के नोटिस जारी करने के बाद ईआरओ/एईआरओ स्तर पर तहसील व एसडीएम कार्यालय में मतदाताओं के दस्तावेज की जांच की जा रही है। बीएलओ द्वारा लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज का निराकरण किया जा रहा है। सभी लोगों के प्रारूप मतदाता सूची का अवलोकन और किसी भी प्रकार की त्रुटि या सुधार के लिए 22 जनवरी संबंधित मतदान केंद्र या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास अपने दावे-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। 14 फरवरी तक सुनवाई का काम किया जाएगा। जिले में एसआईआर के तहत तीन अफसर तहसीलदार, एसडीएम सुनवाई कर रहे हैं। काम में गुणवत्ता लाने के लिए एक अफसर को मात्र 50 लोगों की सुनवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिससे कोई गलती न हो। इनमेपिंग वालों नोटिस जारी कर उनके दस्तावेज व परिचितों की जानकारी मांगी जा रही है ताकि उनका नाम वापस जोड़ा जा सके। फार्म 6 के माध्यम से नाम जोड़ने, फार्म 7 के माध्यम से नाम काटने व फार्म 8 के माध्यम से शिफ्ट होने व संशोधन की जानकारी दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *