भास्कर संवाददाता|बैतूल दो साल पहले नगरपालिका ने मांस और मछली की दुकानों को मुख्य बाजार से हटाकर अभिनंदन सरोवर और सदर ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट किया था। तब कारोबारियों को सब्जी बाजार से हटाकर इन तय स्थानों पर भेजा गया था। अब ये दुकानें फिर से साप्ताहिक सब्जी बाजार में लगने लगी हैं। कमानी गेट के पास इतवारी बाजार में कुछ दुकानदार दोबारा दुकानें लगाने लगे हैं। इनसे उठने वाली गंध से शाकाहारी लोग परेशान हैं। इससे नगरपालिका की दो साल पहले की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल कुछ ही दुकानें लगी हैं। लेकिन समय रहते इन्हें नहीं रोका गया तो इनकी संख्या बढ़ सकती है। इस पर नपा सीएमओ सतीश मटसेनिया ने कहा कि इस ओर ध्यान दिया जाएगा। बाजार से इन दुकानों को हटाने के लिए राजस्व अमले को निर्देश दिए जाएंगे।


