पंच परिवर्तन का संदेश हर हिंदू तक पहुंचना अत्यंत आवश्यक: नरेंद्र यादव

बैतूल | सकल हिंदू समाज बडोरा क्षेत्र में रविवार को अयोध्या मैरिज लॉन आठनेर रोड पर हिंदू सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान मंदिर मुलताई रोड से भव्य शोभायात्रा के रूप में हुई, जिसमें भारत माता, वीर शिवाजी, लक्ष्मीबाई, राम-सीता, हनुमान और वानर सेवा की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। बडोरा क्षेत्र की लगभग 30 मोहल्ला कॉलोनियों से मातृशक्ति, युवा, तरुणाई, बच्चे और बुजुर्ग पूरे उत्साह के साथ बाजे-गाजे संग शोभायात्रा में शामिल हुए, जो अयोध्या मैरिज लॉन पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर सर्वप्रथम गौ माता का पूजन किया गया, इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य और नाटक की प्रस्तुतियां दी गईं। मातृशक्ति का उद्बोधन शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कृष्णा मौसिक ने दिया। कमल किशोर सरले एवं उत्तमराव गायकवाड ने भी अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नर्मदापुरम नरेंद्र यादव ने पंच परिवर्तन, हिंदू शक्ति के जागरण और संगठन पर बल देते हुए भारत के वैभवशाली इतिहास से वर्तमान चुनौतियों तक विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्ष कैलाश ठाकरे ने सभी का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। त्रिवेणी गोशाला के गोउत्पाद एवं सृजन भारती के स्टॉल भी आकर्षण रहे। मंचासीन अतिथियों ने बडोरा क्षेत्र के स्वच्छता प्रहरी, आत्मनिर्भर मातृशक्ति, ग्राम कोटवार तथा संयुक्त परिवार हेतु चिधूंजी ढावले का सम्मान किया। लगभग 5 हजार लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। शहर की शिवाजी बस्ती में 20 जनवरी को आयोजित होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन को लेकर न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड में विधिवत भूमि पूजन किया गया। यह सम्मेलन सकल हिन्दू समाज शिवाजी बस्ती के तत्वावधान में मोतीवार्ड, गांधी वार्ड एवं देशबंधु वार्ड के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इधर गंज में 11 जनवरी को हिंदू सम्मेलन होगा। रविवार रात को काश्मीर चौक पर भारत माता की आरती उतारी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *