भास्कर संवाददाता|घोड़ाडोंगर ी दुधवानी क्षेत्र में दिया देव मेले के मौके पर पेसा कानून के तहत तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाली ग्राम सभाओं को बोनस राशि दी गई। विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके ने खुद कार्यक्रम में पहुंचकर ग्राम सभाओं को चेक सौंपे। उन्होंने कहा, पेसा कानून का मकसद ग्राम सभाओं को मजबूत बनाना है। तेंदूपत्ता जैसे वनोपज का संग्रहण ग्राम सभाएं कर रही हैं। यह स्वशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है। वनवासी कल्याण के हित रक्षक प्रमुख नरेंद्र उइके ने बताया, ग्राम पंचायत कान्हावाड़ी क्षेत्र की ग्राम सभाओं को भी पारदर्शिता से चेक के जरिए बोनस राशि दी गई। इस वितरण से संग्राहकों और ग्राम सभाओं में नया उत्साह और आत्मविश्वास दिखा। सहभागिता की भावना भी बढ़ी। इससे अगले संग्रहण सत्र में बेहतर नतीजों की उम्मीद है।


