भीलवाड़ा | राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लि. जयपुर से प्राप्त पत्र के अनुसार सरस घी की कीमतों में वृद्धि की गई है। 3 जनवरी 2026 से सामान्य सरस घी 15 किलो टिन एवं गाय घी 15 किलो टिन के दाम 20 रुपए प्रति किलो बढ़ाए गए हैं। अन्य सभी पैक साइज की दरें पूर्ववत रहेंगी। नई उपभोक्ता दरें क्रमशः 15 किलो टिन 9345 रुपए तथा गाय घी 15 किलो टिन 9630 रुपये प्रति टिन निर्धारित की गई हैं।


