अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में 21 दिसंबर को हुई 46 लाख रुपए की लूट के वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में लूट की वारदात का पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है। पीड़ित शक्तिनगर सुभाषनगर निवासी हरसिमरन सोढ़ी ने जैसे ही ब्रीफकेस डिक्की में रखा काले रंग की कार में चार बदमाश पहुंचे और पीड़ित के पीछे डंडा लेकर दौड़े। सोढ़ी के भागते ही बदमाशों ने कार के शीशे तोड़े और रुपयों से भरा ब्रीफकेस लेकर भाग गए पीड़ित सोढ़ी पीछे कार लेकर भागा लेकिन लुटेरे पुष्कर की ओर भाग गए। वीडियो में नजर आ रहा है कि लुटेरे सोढ़ी का पीछा करते हुए आ रहे थे। पहले आगे निकल गए और जब पीड़ित ने रुपयों से भरा ब्रीफकेस डिक्की में रखे, वैसे ही लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपी राशि लेकर नेपाल फरार हो चुके हैं।


