दस दिनों से अफसर दिख रहे सड़कों पर, सीवरेज भी खुद साफ करवा रहे

भास्कर न्यूज | जालंधर चुनाव आए तो शहर का माहौल बदला-बदला सा दिखने लगा है। हर तरफ सफाई चल रही है। रोड गलियां साफ करने वाले मुलाजिम घरों के दरवाजे खटखटा रहे हैं और उनसे सफाई होने के साइन तक करवा रहे हैं। यही नहीं, अधिकारी भी सड़कों पर उतरे हुए हैं। लोगों का तो कहना है कि निगम के इलेक्शन पांच साल बाद नहीं, एक साल बाद ही होने चाहिए। इससे नेताओं को भी अलर्ट रहेगा कि काम नहीं करेंगे तो साल बाद लोग वोट नहीं डालेंगे। शनिवार को दादा कॉलोनी में नगर निगम के असिस्टेंट कमिश्नर विक्रांत वर्मा सीवरेज की सफाई करवाते दिखे। उन्होंने खुद खड़े होकर काम करवाया। यहां मेन सीवर लाइन ब्लॉक होने से सीवर ओवरफ्लो के कारण लोग कई दिनों से परेशान थे। मेन सड़क पर गंदा पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनी हुई थी। वहीं, नॉर्थ हलके में विकासपुरी डंप की मेन रोड के बाहर रैग पिकर्स को सफाई करने के आदेश दिए। इसके बाद सलोनी माता मंदिर के नजदीक ट्यूबवेल के काम का जायजा भी लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *