देवास में शनिवार दोपहर को एक किराना व्यापारी की पैसों के लेनदेन के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसे ऑटो डीलर के ऑफिस में बुलाया। जहां पहले उस पर चाकू से हमला किया। इसके बाद गोली मार दी थी। रविवार को भेरूगढ़ में, जहां फरियादी और आरोपी के परिवार पास-पास रहते हैं, मृतक आनंद कहार के परिवार के करीब 10-12 महिलाओं और पुरुषों ने आरोपी सोनू के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान बुजुर्ग महिला गीताबाई, जो कुर्सी पर बैठी थीं, उन्हें चोट लगी साथ ही एक बच्चा भी घायल हुआ है। हमलावरों ने घर की खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। पुलिस निरीक्षक मंजू यादव के अनुसार, पुलिस टीम मौके पर तैनात थी और स्थिति को तत्काल नियंत्रण में ले लिया गया। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में आक्रोशित लोगों को तितर-बितर कर दिया गया। यह है पूरा मामला बता दें कि घटना शनिवार की है, जब कुम्हार गली में रूपेश कहार, सोनू रायकवार और उनके साथियों ने कथित तौर पर आनंद कहार की धारदार हथियार से हत्या कर दी और गोली भी मारी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए, हालांकि पुलिस ने देर रात सोनू को हिरासत में ले लिया, जबकि रूपेश कहार अभी भी फरार है। बड़े भाई को बताए हमलावरों के नाम आनंद के बड़े भाई प्रभु कहार ने बताया कि घटना के बाद मुझे फोन आया था। मैं मौके पर पहुंचा और भाई को ऑटो से अस्पताल लेकर पहुंचा। उसने रास्ते में बताया था कि रुपेश ने गोली मारी थी। सोनू सहित अन्य तीन चार लोगों ने तलवार व चाकू से हमला किया। रुपेश ब्याज का धंधा करता है। उससे मेरे भाई का लेनदेन था। आरोपी आसपास के सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर लेकर फरार हो गए। रुपेश के खिलाफ पहले से थाने में अपराध दर्ज है। किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या:देवास में बदमाशों ने पहले सीने में चाकू घोंपा, फिर किया फायर देवास में शनिवार दोपहर को एक किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने उसे ऑटो डीलर के ऑफिस में बुलाया। जहां पहले उस पर चाकू से हमला किया। इसके बाद गोली मार दी… पूरी खबर पढ़े


