बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में निकली पदयात्रा:जबलपुर में 5 किमी लंबी यात्रा में गूंजा जय श्री राम का जयघोष

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू संगठनों ने पदयात्रा निकाली। सिविक सेंटर से शुरू हुई इस 5 किलोमीटर लंबी यात्रा में हजारों की संख्या में सनातन धर्म के अनुयायी शामिल हुए। यात्रा मालवीय चौक, सुपर मार्केट, लार्डगंज, बड़ा फुहारा और अंधेरदेव जैसे शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। सनातन एकता मंच के विकास शुक्ला के अनुसार इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म की मूल शिक्षाओं और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना था। साथ ही, बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की गई। यात्रा के दौरान भगवा ध्वज लहराते हुए सनातनियों ने जय श्री राम के जयघोष से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। यात्रा का उद्देश्य न केवल धार्मिक परंपराओं को संरक्षित करना था, बल्कि समाज में एकता और सद्भाव का संदेश भी प्रसारित करना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *