शहडोल में नशीली इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:पैदल खड़े होकर बेच रहे थे; पुलिस ने मोबाइल और 101 इंजेक्शन किए जब्त

शहडोल में सोहागपुर थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 101 नशीली इंजेक्शन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोहागपुर क्षेत्र के कोटमा तिराहे के पास नशीली इंजेक्शन बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य उर्फ बेटू तिवारी (पिता शारदा प्रसाद तिवारी, निवासी वार्ड क्रमांक 11, बीएसएनएल ऑफिस के पास, थाना कोतवाली शहडोल), उदय नारायण उर्फ गुड्डू शुक्ला (पिता स्वर्गीय शेषनारायण शुक्ला, निवासी वार्ड क्रमांक 17, बाणगंगा कॉलोनी शहडोल) और अविनाश यादव उर्फ अभिलाष (पिता स्वर्गीय शंकर यादव) के रूप में हुई है। टीआई बोले- पैदल खड़े आरोपी नशीले इंजेक्शन बेच रहे थे सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि तीनों आरोपी पैदल खड़े होकर नशीली इंजेक्शन बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने रविवार शाम एक प्रेस नोट जारी कर इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीली इंजेक्शन की आपूर्ति कहां से हो रही थी और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *