सतना में पंचर दुकान में आग, हजारों का सामान खाक:विवाद के बाद अज्ञात युवकों पर आग लगाने का आरोप

सतना के सिविल लाइन चौपाटी स्थित एक पंचर दुकान में रविवार रात आग लग गई। इस घटना में दुकान का लगभग 30 हजार का सामान जलकर खाक हो गया। आशंका है कि विवाद के बाद अज्ञात युवकों ने दुकान में आग लगाई है। दुकान संचालक मोहम्मद हारुन ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने तक दुकान में रखे टायर, ट्यूब, पंचर बनाने का उपकरण और अन्य सामग्री पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना से दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। शराबियों से हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, घटना से कुछ देर पहले कुछ अज्ञात युवक दुकान के पास बैठकर शराब पी रहे थे। दुकान संचालक मोहम्मद हारुन ने जब उन्हें वहां से हटने को कहा, तो उनका युवकों से विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद अज्ञात युवकों पर शरारतपूर्ण तरीके से दुकान में आग लगाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *