भरतपुर इलैक्ट्रिसिटी सर्विसेज द्बारा आज केतन गेट स्थित 11KV फीडर पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। जिसको लेकर ढाई घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। मेंटेनेंस का काम पूरा होने के बाद बिजली को सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा। ढाई घंटे की कटौती होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ेगी। ढाई घंटे रहेगी बिजली कटौती BESL के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सुधीर प्रताप ने बताया कि केतन गेट स्थित 11KV फीडर पर आज ढाई घंटे मेंटेनेंस का काम होगा। इसलिए 2 बजे से बजकर 30 मिनट तक बिजली कटौती की जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होगी। इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली ढाई घंटे की बिजली कटौती में गोपालगढ़ मौहल्ला, सेढ का मढ़, आनंद स्कूल क्षेत्र, सिविल लाइन स्कूल, गिर्राज विला, चर्च क्षेत्र, मथुरा गेट का कुछ क्षेत्र, चौबुर्जा जीएसएस के पास का क्षेत्र, गोपालगढ़ सरदार मौहल्ला, गोपालगढ़ मस्जिद क्षेत्र, सूरजपोल गेट के पास के इलाके में लाइट नहीं आएगी।


