डीडवाना में ठग गैंग का पर्दाफाश:5 बदमाश गिरफ्तार; 13 बाइक, 1 बोलेरो, 1 कैंपर जब्त

डीडवाना पुलिस ने एक ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान के तहत चलाए गए व्यापक सर्च ऑपरेशन में 5 बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने 13 बाइक, एक बोलेरो, एक कैंपर गाड़ी और मोबाइल फोन भी जब्त किए है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कुचामन के चिन्हित क्षेत्रों में दबिश दी गई। पुलिस थाना कुचामन सिटी, नांवा, चितावा और मारोठ की कुल 10 टीमों में 50 से अधिक पुलिसकर्मियों ने इस सर्च और कॉर्डन ऑपरेशन को अंजाम दिया।
अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 15 वाहन जब्त किए, जिनमें 13 बाइक, एक बोलेरो गाड़ी और एक बोलेरो कैंपर शामिल हैं। एक कछुआ भी किया बरामद
आरोपियों में से एक मच्छाराम के कब्जे से प्रतिबंधित प्रजाति का ‘स्टार कछुआ’ बरामद किया गया। इस संबंध में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद कछुए को वन विभाग को सौंप दिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इस कछुए को दुर्लभ और चमत्कारिक बताकर लोगों से ठगी करता था। हथियार भी किया बरामद
एक अन्य आरोपी मंगतुराम पुत्र छोटूराम (60) निवासी कुचामन सिटी के पास से एक अवैध धारदार हथियार (तलवार) बरामद की गई। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरोह का किया भंडाफोड़
पुलिस ने ब्याज पर रुपए दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भी भंडाफोड़ किया। आरोपी मच्छाराम साठिया ने अजमेर के कबीर नगर, लोहार्गल निवासी राजेंद्र चौधरी को 20 लाख रुपये ब्याज पर देने का झांसा देकर 60 हजार रुपए एडवांस में ठग लिए थे। इस मामले में भी प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरोह भोले-भाले लोगों को निशाना बनाता था। वे ब्याज पर रुपए देने, स्टार कछुए को चमत्कारिक बताकर, दूसरों की जमीन-प्लॉट को अपना बताकर और पशुओं की सौदेबाजी के नाम पर ठगी करते थे। आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य वारदातों के संबंध में भी जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *