गिरिडीह के बगोदर में तेज रफ्तार का कहर:स्विफ्ट- पिकअप की सीधी टक्कर, मालवाहक का चालक घायल, CCTV आया सामने

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बगोदर बस स्टैंड चौक के पास तेज रफ्तार से आ रही एक स्विफ्ट कार और हजारीबाग की ओर से आ रही पिकअप माल वैन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क पर ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि उस समय चौक पर ज्यादा भीड़ होती तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। टक्कर इतनी जबरदस्त कि वाहनों के अगले हिस्से चकनाचूर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्विफ्ट कार काफी तेज रफ्तार में थी, जबकि पिकअप माल वैन भी गति में थी। दोनों वाहन जैसे ही बस स्टैंड चौक के पास पहुंचे, अचानक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए। सड़क पर बिखरे मलबे और क्षतिग्रस्त वाहनों को देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। दुर्घटना में पिकअप वाहन का चालक घायल हो गया, जिसे वाहन के अंदर फंसा देख स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल चालक को काफी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों ने बताया कि घायल की हालत गंभीर नहीं है, लेकिन उसे सिर और शरीर में चोटें आई हैं। इसी दौरान घटना की सूचना बगोदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने तक स्थानीय लोग सड़क पर यातायात को संभालने में जुटे रहे। घटनास्थल से गाड़ियों को हटाया गया सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि दो वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई है, जिसमें दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर थाना लाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *