सांसद से महिला बोली- मैं बाजारू नहीं:बातचीत का AUDIO; रेप की FIR के बाद सीतापुर MP ने कहा- SP ने साजिश रची

सीतापुर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ महिला नेता ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में कॉल रिकार्डिंग भी पुलिस को दी। सांसद पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। शनिवार देर रात महिला नेता और सांसद राठौर की ऑडियो क्लिप सामने आई। ऑडियो क्लिप में महिला नेता, सांसद से उनके किए गए वादों को पूरा करने की बात कह रही है। महिला ने कहा- मैं कोई ‘बाजारू’ नहीं हूं, आपने शादी का वादा किया था। इधर, सांसद का कहना है कि मेरे खिलाफ SP चक्रेश मिश्र ने साजिश रची है। पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस और भू-माफिया के गठजोड़ को उजागर किया था। इसका खामियाजा मुझे भुगतना पड़ रहा है। पहले जानिए पूरा घटनाक्रम
कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर रेप का केस दर्ज हुआ है। एक महिला नेता का आरोप है कि सांसद ने उससे शादी का वादा किया। 4 साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। शहर कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर सांसद के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। तैलिक महासभा से जुड़ी पीड़िता के मुताबिक, सांसद राकेश राठौर ने उसे राजनीति में करियर बनाने का भी वादा किया। महिला की ओर से 15 जनवरी को पुलिस को शिकायत पत्र दिया गया था। एसपी चक्रेश मिश्र ने कहा- पीड़िता ने जान माल के खतरे का अंदेशा जताया है। जिसे ध्यान में रखते हुए उन्हें सुरक्षा के तहत गनर उपलब्ध कराया गया है। आवास पर भी सिक्योरिटी दी गई है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ऑडियो क्लिप में सांसद और महिला की बातचीत… महिला – हेलो-हेलो कौन बोल रहा?
सांसद – राकेश बोल रहा हूं,नंबर किसका है ? अच्छा हां।
महिला – क्या सोचा फिर आपने ?
सांसद – अच्छा, नंबर किसका है? पुराना नंबर क्या हुआ ?
महिला – अरे बहुत से नंबर से मिलाया, मेरे पास फोन नहीं है, वह फोन कमरे में बंद है।
सांसद – ताला पड़ा हुआ है ?
महिला – क्या सोचा फिर आपने? मुझे बताइए, मेरी तबीयत बहुत खराब है।
सांसद – जो आप कहोगे, वह हम करेंगे। बस यही सोचा है।
महिला – इतने दिन से जो आप कहते थे, वो हम करते थे। आप कहे थे कि शादी करके रखोगे, हम ऐसे कोई बाजारू तो हैं नहीं।
सांसद – अरे हम कह रहे हैं क्या ये बात ?
महिला – मैं कितनी मुसीबत में पड़ गई हूं। मैंने कितने फोन किए।
सांसद – हम आए तो आपके पास।
महिला – आप किस तरीके से आए वह हम भी जानते हैं। हम किसी तरह घर से निकाल कर आए भी और आपने बच्चों की तरह दिलासा देकर वापस कर दिया।
सांसद – अरे आप समझ नहीं रही हैं। हम सोच रहे हैं कि जो कुछ रास्ता बने वह सम्मानजनक तरीके से बने। ताकि जीवन में बाधाएं तुरंत आकर ना खड़ी हों।
महिला – हम इतने समय से आपसे कह रहे थे, लेकिन आप अभी तक रास्ता ही नहीं बना पाए।
सांसद – रास्ता बना है। हम आपको इनकार थोड़ी कर रहे हैं, लेकिन जैसे यह घटना हो गई अचानक, यह बात आपकी खड़ी हो गई, तो उसके रास्ते पर भी हम विचार कर रहे हैं तुरंत।
महिला – आप सब प्रोग्राम अटेंड कर रहे हो। हम यहां 5 दिन से कैसे हैं, हम आपको बता दिए कि क्या-क्या हो गया है। सबके सामने सब खुलकर हमको रहना पड़ रहा है।
सांसद – इतने सब प्रोग्राम लगाने की वजह है। हमको थोड़ा हमारी बुद्धि पर छोड़ दीजिए। हम जो वादा किए हैं अब क्या बताए। हम अपनी बात से पीछे हट नही रहे हैं।
सांसद – क्या अब उस नंबर पर रात में बात नहीं हो पाती है ?
महिला – जब मैडम बार-बार पूछ रही थीं, क्या बात है.. क्या बात है.. तो आप दो शब्द नहीं कह पा रहे थे। उनके सामने आप इधर-उधर भाग रहे थे।
सांसद – हम भाग नहीं रहे थे। हम उलझन में थे। हम व्यवस्थाएं सही कर रहे थे, क्योंकि बाहर पब्लिक की भीड़ भी थी। हम लोगों से कह रहे, थोड़ा वेट करो… थोड़ा पारिवारिक मैटर है.. और उधर थाना कोतवाली भी देख रहे थे। आप हर चीज नेगेटिव ले रही हैं कि हम भाग रहे थे।
महिला – हमारे रिश्तेदारों और बच्चों के सामने ये सब बात आ गई और खुल गई पूरी तरीके से। आप कहते नीलम आंटी के सामने .. हमारा आपका रिश्ता है। भाई 5 साल शारीरिक संबंध है, हम शादी करेंगे, कह देते तुरंत।
सांसद – उसके फोन से बात कर रही हो, अभी वो रिकॉर्डिंग लगा दे?
महिला- रिकॉर्डिंग नहीं है, नहीं है रिकॉर्डिंग, होती तो हम नहीं करते फोन।
सांसद- हम अपनी किसी भी बात से इनकार नहीं कर रहे हैं। हमने बच्चों से भी कह दिया था कि जब भी जरूरत पड़ेगी पूरे सम्मान के साथ खड़े हैं।
महिला – आप क्या मुझसे इसलिए शादी करोगे कि मैंने आपके लिए भीख मांगी है वोट की, इसलिए शादी करोगे। 5 साल से आप और हम एक दूसरे को काफी चाहते थे और शारीरिक संबंध भी बन रहे थे। और आप भी कहते थे कि शादी करेंगे और जिस दिन कहोगे उस दिन शादी कर लेंगे।
सांसद – हां तो आज भी हम इस बात पर टिके हैं।
महिला – तो पहले आप उनको तलाक दो, तभी तो आप हमसे शादी करेंगे। तभी तो हमको पत्नी बनाओगे। ऐसे तो बगैर रिश्ते के और लोग भी हम पर बुरी नजर डाल सकते हैं। सांसद – यह बात पहले तय हुई थी क्या कि हमे उनको (नीलम) छोड़ना है। ये कहां था, हम अपनी सारी बातें मान रहे हैं, लेकिन क्या यह हमने कहा था ?
महिला – तलाक की तो बात हो रही थी। आपने कहा था कि हम तुरंत तलाक दे देंगे। हम आपको सम्मान से रखेंगे पत्नी बनाकर के।
सांसद – अच्छा ठीक है जो आप कह रहे हैं वह 100 में 100 फीसदी होगा। लवी की कसम खाकर हम कह रहे हैं कि हम करेंगे।
महिला – कसम छोड़िए, हमने तो सब देख लिया कि 5 दिनों में आपने क्या किया है। किसकी कसम सस्ती या झूठ थी कि किस हाल में आपने हमको छोड़ा है, हमने सब देख लिया है। आपको अंदाजा भी है कि अगर किसी की पत्नी घर छोड़कर जाए और फिर उसका प्रेमी वापस उसको पति के घर वापस भेज दे। आपको सिर्फ अपनी राजनीति सुरक्षित करनी है।
सांसद – वह आपको जो कुछ समझा देते हैं वही बात आप कह रही हैं। अच्छा ठीक है, आपको उस वाले फोन से क्या रात में फोन मिला पाएंगे?
महिला – अरे भाई इस फोन में रिकॉर्डिंग नहीं है।
सांसद – हम गाड़ी में हैं अभी बाद में बात करेंगे।
महिला- आप क्या करोगे ?
सांसद – हम वही करेंगे जो आप चाहेंगी।
महिला – हम चाहते हैं कि आप उनको तलाक दे दीजिए और फिर हमें सबके सामने पत्नी का दर्जा दीजिए जो आप कहते थे। अगर कर पाइए तो करिए।
सांसद – हां हम वही करेंगे जो आप चाहती हैं। ठीक है पक्का… सांसद का विवादों से पुराना नाता राकेश राठौर 2017 के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में सीतापुर से चुने गए थे। मई 2021 में, उनकी निजी बातचीत के कई ऑडियो क्लिप लीक हुए थे। जिसमें वे सरकार की कड़ी आलोचना कर रहे थे। खासकर कोरोना महामारी की प्रतिक्रिया पर। साथ ही पार्टी के भीतर जातिवादी रुझान की भी शिकायत कर रहे थे। भाजपा से सपा, फिर कांग्रेस का दामन थामा भाजपा का दामन छोड़ने के बाद राकेश राठौर ने सपा का रुख कर लिया। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें सपा ने टिकट नहीं दिया। इसके बाद राकेश राठौर ने राहुल गांधी से मुलाकात करके कांग्रेस जॉइन कर ली। 2024 के लोकसभा चुनाव में राकेश राठौर ने 4 बार के सांसद राजेश वर्मा को 90 हजार वोटों के अंतर से हराकर अप्रत्याशित जीत हासिल की थी। मामले को लेकर राकेश राठौर के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। जिसमें लिखा- सीतापुर सांसद राकेश राठौर पर अनेक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। राजनैतिक षडयंत्र के तहत सांसद की छवि को धूमिल करने की साजिश की गई है। ——————————————- ये खबर भी पढ़ें… PDA के साथ ब्राह्मण वोट पर अखिलेश की नजर:मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा खेल रही माइंड गेम; सपा की 3 रणनीति सपा पीडीए, ब्राह्मण वोट और भाजपा से नाराज वर्ग को अपने पक्ष में करके मिल्कीपुर उपचुनाव जीतना चाहती है। पार्टी इसी रणनीति पर काम कर रही है। वहीं, भाजपा रामपुर और कुंदरकी मॉडल यहां न अपना पाए इसके लिए सपा माइंड गेम भी खेल रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव दावा कर रहे हैं कि निष्पक्ष चुनाव हुआ तो उनकी पार्टी को कोई हरा नहीं सकता। वह मीडिया से अपील कर रहे हैं कि उनकी बड़ाई और मजबूती न दिखाए। दूसरी ओर मिल्कीपुर के चुनाव को देश के उपचुनावों के इतिहास का सबसे बड़ा चुनाव बताकर देश ही नहीं, दुनिया भर की मीडिया को आमंत्रित कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *