देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 6 दिनों के लिए कुंभनगरी प्रयागराज पहुंचे हैं। वह यहां परिवार के साथ रहेंगे। संगम स्नान के साथ कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। शनिवार को ही वह सपरिवार प्रभु प्रेमी संघ शिविर में पहुंच गए थे। आगमन पर जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज सहित आश्रम के अंत:वासियों ने उनका स्वागत किया। वह 23 जनवरी तक अवधेशानंद गिरि के ही शिविर में निवास करेंगे। संगम स्नान, आध्यात्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता के अतिरिक्त अलग अलग वैचारिक संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से सभी को संबोधित भी करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे संबोधन आज रविवार को दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार की ओर से आयोजित होने वाले व्याख्यान में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दरअसल, सेक्टर 6 में स्थित नागवासुकि मंदिर के सामने बजरंग दास मार्ग पर स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन, सेवा साधना शिविर में व्याख्यान होगा। इसका विषय “वन नेशन वन इलेक्शन- आर्थिक, राजनीतिक, चुनाव सुधार एवं विकसित भारत” रखा गया है। इस कार्यक्रम में न्यायमूर्ति विनीत सरन व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे। CM योगी ने पूर्व राष्ट्रपति को दिया था महाकुंभ का निमंत्रण पिछले दिनों यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली जाकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व अमित शाह व अन्य बड़े नेताओं को महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया था। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति महाकुंभ पहुंच हैं। इसी क्रम में पूर्व राष्ट्रपति 23 जनवरी तक के लिए प्रयागराज के महाकुंभ में आ रहे हैं।


