वीणा की शादी में सहयोग के लिए आगे आया NGO:डाकघर से पीड़ित पिता को कॉल कर बोले-बेटी के विवाह की तैयारी करो, खर्च हम करेंगे

पाली में डाकघर से पीड़ित पिता को अब बेटी की शादी करने की चिंता नहीं करनी होगी। मदद के लिए लिए एक NGO आगे आया है। शादी में परिवार को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया गया है। गली-गली जाकर सब्जी बेचने का काम करने वाले दिनेश कुमार का इस आश्वासन के बाद खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने आभार व्यक्त किया है। बेटी की शादी के लिए जमा कर रहे थे रुपए दिनेश कुमार (70) पाली शहर के पुलिस लाइन शिव कॉलोनी में रहने वाले हैं। वे और उसकी पत्नी घर-घर जाकर सब्जी बेचते हैं। बेटी वीणा की शादी के लिए जैसे-तैसे उन्होंने बचत कर डाकघर में रकम जमा की थी। उनके डाकघर के खाते से तीन बार में 2 लाख पांच हजार रुपए निकाल लिए गए। इसकी शिकायत लेकर पाली के मुख्य डाकघर की। लिखित में शिकायत देकर बताया कि यह रुपए उन्होंने नहीं निकाले। उसके अकाउंट से यह राशि किसने निकाली, इसकी जांच करवाने और उसके 2 लाख 5 हजार रुपए वापस उसके अकाउंट में जमा करवाने की फरियाद की थी। दैनिक भास्कर डिजिटल ने प्रमुखता से उठाया मुद्दा पीड़ित दिनेश कुमार की खबर को दैनिक भास्कर डिजिटल ने प्रमुखता से उठाया। खबर दैनिक भास्कर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी होने पर जयपुर के NGO टीम मित्राय बी ह्यूमन (इंडिया) फाउंडेशन के डॉ विनित शर्मा ने संपर्क किया और कहा कि अपनी बेटी की शादी के लिए वे चिंतित न हों। जब भी शादी हो वे उनके NGO को पता दें वे उनकी बेटी की शादी में आर्थिक रूप से पूरा सहयोग करेंगे। उनके इस आश्वासन के बाद दिनेश कुमार ने उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि बेटी की अभी सगाई कर रखी है। शादी की तारीख तय करनी है। जब भी शादी तय करेंगे उन्हें बताएंगे। अभी तक 9 मामले आए सामने बता दें कि डाकघर की महत्वपूर्ण योजना राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC) में निवेशकों ने अपनी बचत की गई पूंजी इस आश में जमा करवाई थी कि उन्हें अच्छा रिटर्न ब्याज सहित मिलेगा। लेकिन पाली शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित उप डाकघर के NSC करवाने वाले निवेशकों के उस समय होश उड़ गए जब उन्हें पता चला कि उनका अकाउंट तो डाकघर में है ही नहीं। मामले में अब डाकघर जांच में जुटा हुआ है। निवेशकों के 34.70 लाख रुपए अटके हुए हैं। इन निवेशकों ने लगाए गड़बड़ी होने के आरोप
1 – पाली के शिव कॉलोनी निवासाी दिनेश कुमार के 2 लाख 5 हजार खाते से गायब निकाले जाने का आरोप
2 – पुराना हाऊसिंग बोर्ड निवासी मधु जैन – 3.75 की NSC से रुपए गायब होने का आरोप।
3 – पाली के पैरवा (फालना) गांव निवासी खीमसिंह 1 लाख की एफडी अटकाने का आरोप
4 – पाली के सरदार पटेल नगर निवासी पुष्पा अग्रवाल के 10 लाख रुपए।
5 – पाली के राजेंद्र नगर निवासी रामवरण प्रजापत के 6 लाख रुपए।
6 – पाली के राजेंद्र नगर निवासी मनोहर गिरी के 2 लाख रुपए।
7 – पाली के भैरूघाट क्षेत्र रहने वाले विजय अग्रवाल के 1 लाख रुपए।
8 – पाली के मिल मजदूर ध्रुवसिंह के 90 हजार रुपए। यह भी पढ़े : *पोस्ट ऑफिस से गायब हो गया FDR का लाखों रुपए:* घरों में झाड़ू-पोंछा करके जोड़े थे रुपए; महिला रोते हुए बोलीं-बुढ़ापा कैसे कटेगा? यह भी पढ़े : *’पोस्ट ऑफिस से रुपया गायब…बेटी की शादी कैसे करूंगा साब?’:* पाली के डाकघर में बड़ा फर्जीवाड़ा; पीड़ित बोले- गांव-गांव सब्जी बेचकर जमा की थी रकम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *