झालावाड़ के ग्रामीण इलाकों में 5 घंटे बंद रहेगी बिजली:6 जनवरी को एयरपोर्ट, गागरोन फोर्ट समेत कई जगह मेंटेनेंस कार्य

झालावाड़ में 6 जनवरी, मंगलवार को ग्रामीण इलाकों में पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) ने मेंटेनेंस कार्य के कारण यह घोषणा की है। निगम झालावाड़ के अभियंता अशोक कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह कटौती 33 केवी बुडमण्डावर लाइन पर होने वाले आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण की जा रही है। इस दौरान 33/11 केवी सब-स्टेशन कोलाना जीएसएस से जुड़े गागरोन, बुढ़ मण्डावर, मण्डावर ग्रामीण, गोवर्धनपुरा, मुंडेरी, कोलाना एयरपोर्ट और होटल मिस्टीन जैसे क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसके अतिरिक्त, 33/11 केवी सब-स्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों से जुड़े समस्त ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति भी पांच घंटे तक बाधित रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *