गंगा में डूब रहे परिवार के 5 को बचाया:अग्निकांड के बाद शहर में भीषण जाम; बाबा ने यूट्यूबर को थप्पड़ मारे, चिमटे से पीटा

महाकुंभ का आज 7वां दिन है। 2 बड़े हादसे हुए, हालांकि जवानों की मुस्तैदी से किसी की जान नहीं गई। पहला हादसा गीता प्रेस के कैंप में हुआ। भीषण आग लग गई। 180 कॉटेज जलकर राख हो गए। अग्निकांड के बाद शहर में भीषण जाम है। दूसरा हादसा गंगा नदी में हुआ। नाव गहरे पानी में तेज बहाव की वजह से बेकाबू होकर डूबने लगी। NDRF ने नाव में बैठे परिवार के 5 सदस्यों को बचाया। CM योगी भी पहुंचे। उन्होंने हेलिकॉप्टर से महाकुंभ मेला क्षेत्र का जायजा लिया। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। भीड़ कैसे संभालेंगे, सीएम ने अफसरों से पूछा। 22 जनवरी को महाकुंभ में होने वाली कैबिनेट मीटिंग, PM मोदी और राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम पर भी मंथन किया। जूना अखाड़े के बाद अब निरंजनी अखाड़े में भी नागा संन्यासी बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां 400 से ज्यादा संन्यासियों का संस्कार किया जा रहा है। इनकी कसम प्रार्थना भोर में 4 बजे होगी। रविवार को दोपहर 12 बजे तक 31 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक कुल 8 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। 27 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह भी कुंभ आएंगे। वह संगम स्नान करके पूजा-अर्चना करेंगे। मेला क्षेत्र के सेक्टर-6 में बालू को JCB से बराबर किया जा रहा था, तभी लाल कपड़े में लपेटा नवजात लड़के का शव मिला। इसके बाद काम रोक दिया गया। पुलिस के मुताबिक, शव करीब 10 दिन पुराना है। महाकुंभ से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *