कोहरे से ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, दोनों पलट गए:गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-8 पर हादसा, ट्रक ड्राइवर की हालत गंभीर

उदयपुर में नेशनल हाईवे-8 पर खरपीना गांव स्थित सोमवार सुबह कंटेनर और ट्रक में जोरदार भिड़त हो गई। हादसे में ट्रक दोनों वाहनों की ड्राइवर घायल हो गए। इसमें ट्रक चालक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। गोवर्धन विलास थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने बताया कि ज्यादा कोहरे के कारण टक्कर लगने का कारण सामने आ रहा है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से साइड करवाया गया। जिसके बाद ट्रेफिक व्यवस्था बहाल कराई गई है। ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, केबिन बुरी तरह पिचका
हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे कंटेनर को टक्कर मार दी। ट्रक टकराते हुए डिवाइडर पर जाकर पलट गया। ट्रक का केबिन बुरी तरह पिचक गया और इसका ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। ट्रक में लोहे के पाइप भरे थे, जो सड़क पर बिखर गए। वहीं, कंटेनर ट्रक से करीब 100 फीट दूर जाकर पलटा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर गोवर्धनविलास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *