बंडामुंडा| बिसरा वन विभाग के अधीनस्थ बागडेगा में जंगली हाथियों का आतंक दिख रहा है। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र के ग्रामीण हाथियों के कारण खासा परेशान नजर आ रहे हैं। इस झुंड में 24 हाथी हैं। शाम होते ही हाथियों का झुंड गांव में घुस जा आ रहा है। गांव के बीच हाथियों को देख ग्रामीण अपना घर, फसल और खुद के सुरक्षा में पूरी रात हाथियों को खदेड़ने में बीता रहे हैं। शुक्रवार की रात हाथियों का झुंड बागडेगा से निकल कर कुंअरमुंडा के तरफ जाने लगा। इस दौरान कुआरमुंडा के ग्रामीणों के द्वारा रास्ता रोक देने के कारण हाथियों का झुंड वापस बागडेगा रिजर्व फॉरेस्ट लौट गया। बिसरा वन अधिकारी असित पटनायक के नेतृत्व में विभागीय कर्मचारी ग्रामीणों के सुरक्षा के लिए हाथियों को वापस घने जंगल में भेजने के लिए रूप रेखा तैयार करने में जुटे हुए हैं।


