9 दिवसीय महानदी कप का हुआ शुभारंभ

भास्कर न्यूज | बंडामुंडा रेलनगरी बंडामुंडा पानी टंकी मैदान पर 9 दिवसीय महानदी कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज रविवार को हुआ। बंडामुंडा के पूर्वतन मंडल अध्यक्ष और बरिय भाजपा नेता आई राजा रमेश बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान उनके साथ अमरेश प्रधान सम्मानित अतिथि के तौर पर उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। टूर्नामेंट का पहला मैच डीजल कॉलोनी सुपर नोवा एवं सिंगर क्लब के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर सिंगर टिम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 80 रन बना पाए। जिसके मुकाबले में डीजल कॉलोनी के टीम ने सात ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाकर जीत हासिल की। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 जनवरी के दिन खेला गया। टूर्नामेंट के आयोजन में कमेटी के इम्तियाज हुसैन, संजय सिंह, सचिन सिंह, सोमनाथ साहू, राहुल साहू, हिमांशु कालिंदी, करण कुमार, पिंटू प्रधान, सरत पासवान, आशीष कुमार का अहम भूमिका रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *