झालावाड़ जिले के पिड़ावा में आगामी 21 जनवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक शहर के हनुमान धर्मशाला में हिंदू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष डॉ. विकास जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। समिति ने प्रभात फेरी निकालने का निर्णय लिया, जिसके लिए दिलीप शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रचार-प्रसार और कलश वितरण के लिए शहर को छह भागों में बांटा गया है। इनमें नयापुरा, खंडपुरा, शहर मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ला तलाई चौक, माता चौकी पावर हाउस और ब्रज कॉलोनी कोटड़ी बायपास सेक्टर शामिल हैं। इन सभी सेक्टरों के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। समिति ने यह भी तय किया कि सभी सेक्टरों में अलग-अलग समय पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठक के समापन पर विराट हिंदू सम्मेलन के पत्रक (पम्फलेट) का विमोचन किया गया। इस अवसर पर विष्णु पाटीदार, एडवोकेट सुभाष दांगी, राकेश मीणा, रामेश्वर पाटीदार, प्रमोद जैन, भारत भूषण प्रेमी, सौरभ जैन, निर्मल शर्मा, राजू माली, आनंद पुरी, भूपेंद्र सिंह जैन, सुरेश सुमन, सुनील शर्मा, पिंकेश भावसार, रामेश्वर गोस्वामी, जगदीश टेलर, कमल कासलीवाल, अजय जैन, हिंगलाज पुरी और राहुल जैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।


