कोटपूतली में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र पर नववर्ष स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सेवा केंद्र प्रभारी बीके लक्ष्मी बहन ने सभी उपस्थित लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में बीके लक्ष्मी बहन ने ईश्वरीय महावाक्यों का वाचन किया और बाबा को भोग लगाया गया। नववर्ष का उत्सव केक काटकर मनाया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी एडवोकेट अशोक बंसल और बंशीलाल गुर्जर सहित संस्था से जुड़े सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे। देखें कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS


