उमरिया बस स्टैंड में नाला क्रॉसिंग टूटी, खतरा:पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहनों को परेशानी; CMO ने सुधार के निर्देश दिए

उमरिया जिला मुख्यालय के बस स्टैंड परिसर में नाला क्रॉसिंग के पाइप टूट गए हैं। इसके कारण आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पाइप टूटने से नाले में एक गहरा गैप बन गया है, जिससे पैदल यात्रियों के पैर फंसने और दोपहिया वाहनों के टायर फंसकर गिरने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस समस्या के कारण रोजाना आवागमन जोखिम भरा हो गया है। बस स्टैंड आए एक व्यक्ति गुड्डा ने बताया कि टूटे पाइपों के कारण चलते समय डर लगता है। उन्होंने विशेष रूप से बाइक और साइकिल सवारों के लिए स्थिति को खतरनाक बताया, जहां कई लोग पहले भी गिर चुके हैं। नगर पालिका प्रशासन पर इस लंबे समय से चली आ रही समस्या की अनदेखी का आरोप लग रहा है। जल्द होगा समस्या का समाधान मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) किशन सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद शीघ्र ही सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं और समस्या का जल्द समाधान कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *