छतरपुर के नौगांव में पारा 1 डिग्री पहुंचा:प्रदेश में सबसे ठंडा, स्कूल खुलने से बच्चे-अभिभावक परेशान

छतरपुर जिले का नौगांव सोमवार को 1.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं, खजुराहो में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौगांव सीवियर कोल्ड-डे की चपेट में है, लेकिन कलेक्टर द्वारा स्कूलों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, जिससे बच्चे और अभिभावक परेशान हैं। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव
सर्द हवाओं ने पूरे बुंदेलखंड को अपनी चपेट में ले लिया है। ठंड के लिए प्रसिद्ध छतरपुर जिले का नौगांव इस बार अत्यधिक ठिठुरन का सामना कर रहा है। रविवार रात को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सोमवार सुबह तक गिरकर 1.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कड़ाके की ठंड में भी खुले स्कूल दिन के समय भी ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली। रविवार को नौगांव का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है। इससे दिन में भी कड़ाके की ठंड महसूस की गई। यह स्थिति बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण है। इस बार नौगांव ने ठंड के मामले में पचमढ़ी को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसे वर्षों से ‘मध्यप्रदेश का कश्मीर’ कहा जाता रहा है। प्रदेश के अन्य शहरों और कस्बों की तुलना में नौगांव सबसे सर्द स्थान के रूप में सामने आया है। बर्फबारी का असर
हिमालय में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उत्तर-पूर्वी शीत हवाओं के कारण बुंदेलखंड में ठंड बढ़ गई है, जिससे रात के समय अत्यधिक सर्दी महसूस की जा रही है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग अलाव के आसपास सिमटे हुए नजर आ रहे हैं। शाम ढलते ही दुकानें जल्दी बंद हो जाती हैं और सड़कें सुनसान हो जाती हैं, जो नौगांव की रातों का सामान्य दृश्य बन गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *