पंजाब में 12 को टोल फ्री कराएंगे:पटियाला में क्रांतिकारी किसान यूनियन की बैठक; 7 को चंडीगढ़ में समागम, 16 को देशव्यापी धरना

पटियाला में क्रांतिकारी किसान यूनियन की बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमे ंसरकार के नीतियों के खिलाफ आंदोलनों की रणनीति बनाई गई। इसमें बड़ी संख्या जिले से लेकर ब्लाक स्तर के नेता शामिल हुए। इसमें किसानों ने 16 जनवरी को देश व्यापी धरने को सफल बनाने के लिए जी जान से जुटने को कहा। साथ 12 जनवरी को टोल फ्री करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। सुखदेव सिंह हरियाऊ की अध्यक्षता में इस बैठक में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दर्शन पाल विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के आगामी संघर्षों की रूपरेखा तैयार की गई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दर्शन पाल ने बताया कि चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर चल रहे राष्ट्रीय इंसाफ मोर्चा के 7 जनवरी को तीन साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर 7 जनवरी को चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर एक बड़ा समागम आयोजित किया जाएगा, जिसमें अखंड पाठ साहिब का भोग भी डाला जाएगा। उन्होंने पटियाला के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में वहां पहुंचने की अपील की है। जानिए कब क्या आंदोलन इन नीतियों का होगा विरोध किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों जैसे बिजली संशोधन 2025, बीज बिल 2025, चार लेबर कोड और नरेगा में किए जा रहे बदलावों के विरोध में ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए 10 जनवरी को पटियाला में संयुक्त किसान मोर्चा की साझा बैठक बुलाई गई है। 10 जनवरी को आंदोलन को सफल बनाने पर होगी बैठक जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस कार्यक्रम की तैयारी और पटियाला जिले में इसे सफल बनाने के लिए 10 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा पटियाला जिले की एक संयुक्त बैठक भी होगी। इसके अतिरिक्त, 12 जनवरी को, लोहड़ी से एक दिन पहले, राष्ट्रीय न्याय मोर्चा द्वारा लिए गए पूर्व निर्णय के अनुसार, पूरे पंजाब में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक टोल प्लाजा खोले जाएंगे। पटियाला जिले में राजपुरा रोड धरेड़ी जट्टां, खनौरी रोड पातड़ां और शंभू टोल प्लाजा इस दौरान खुले रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *