मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) ने राजसिंह डोंगरपुर ट्रॉफी सेंट्रल जोन टूर्नामेंट के लिए अंडर-14 बालक वर्ग की मध्य प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में सिवनी जिले के होनहार खिलाड़ी फैज कबीर को जगह मिली है। सिवनी को मिला एक और गौरव फैज कबीर, सिवनी निवासी शमीम खान के बेटे हैं। उनके चयन के साथ ही वे सिवनी जिले से मध्य प्रदेश टीम में चुने जाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले चंद्रकांत साकुरे और मोहम्मद अरशद खान भी राज्य टीम में चयनित हो चुके हैं। फैज के चयन से जिले में खुशी का माहौल है। पहले भी दिखा चुके हैं दम फैज कबीर ने इससे पहले अंडर-13 वर्ग में ए.डब्ल्यू. कनमाडीकर ट्रॉफी, एम.एम. जगदले ट्रॉफी और रामेश्वरम ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके खेल को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें अंडर-14 टीम में मौका दिया है। क्रिकेट संघ और खेल प्रेमियों ने दी बधाई फैज के चयन पर जिला क्रिकेट संघ सिवनी के अध्यक्ष राजकुमार ‘पप्पू’ खुराना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद दत्त दीक्षित, सचिव शाहिद नज़ीर सहित संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही जिले के क्रिकेट प्रेमियों ने भी फैज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि फैज कबीर आगामी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश और सिवनी जिले का नाम रोशन करेंगे।


