अमृतसर| सांसद गुरजीत सिंह औजला की माता गुरमीत कौर औजला के निधन के बाद औजला परिवार से शोक संवेदन व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। उनके निमित्त अंतिम अरदास 20 जनवरी को रखी गई है। रविवार को शोक व्यक्त करने के लिए कई सियासी और धार्मिक संस्थाओं के प्रमुख पहुंचे। शिरोमणि अकाली दल के पूर्व प्रधान और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान मनजीत सिंह जीके, निहंग मुखी बाबा बलबीर िसंह 96 करोड़ी के अलावा इसके अलावा संगरूर के डीसी संदीप रिषी, पूर्व मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका, गुरिंदर पाल सिंह लाली रणिके, राहुल सिद्धू, पूर्व आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी, जुगल किशोर शर्मा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी, पार्षद राजकंवल लक्की, सुखराज रंधावा आदि ने संवेदन व्यक्त की। सांसद के भाई सुखजिंदर सिंह औजला ने बताया कि 20 जनवरी की दोपहर 12 से 1 बजे तक रणजीत एवेन्यू पाइटेक्स ग्राउंड में कीर्तन और अंतिम अरदास समागम होगा।


